
नई दिल्ली:शाओमी का स्मार्टफोनredmi note 7 Pro कल (10 अप्रैल) फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा है। कल की सेल काफी खास होने वाली है क्योंकि कंपनी इस सेल में Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम वेरिएंट के साथ 6GB रैम वेरिएंट को भी बेचने वाली है। बता दें कि 6GB रैम वेरिएंट की भारत में ये पहली सेल है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसे ग्राहक Flipkart और MI ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते है। बता दें कि कल Redmi Note 7 भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
ऑफर्स
एयरटेल अपने यूजर्स को फोन खरीदने पर 100 पर्सेंट एक्सट्रा डेटा दे रहा है हालांकि ये ऑफर कुछ ही प्लान के लिए पेश किया है। जैसे- 249 रुपये के रिचार्ज पर 2GB के बजाय 4GB डेटा , 349 रुपये के रिचार्ज पर 3GB की जगह 6GB डेटा मिलेगा। यानी ग्राहकों को कुछ 1,120GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही नॉरटॉन एंटीवायरस और Airtel TV प्रीमियम का एक्सेस भी मिलेगा। वही Jio यूजर्स को बल डाटा बेनिफिट्स मिलेगा। साथ ही 2,400 रुपये का कैशबैक वाउचर दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 7 Pro में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। फोन के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है।