JVC 55-Inch 4K Smart Quantum LED TV की बाजार में सीधी टक्कर Xiaomi के Mi LED TV 4 Pro 55-inch के साथ देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने अपने इस टीवी के दाम में 7,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद ग्राहक इसे 47,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Mi LED TV 4 Pro 55-inch के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी 'फ्रेमलेस डिस्प्ले' कहती है। इसके किनारों का साइज केवल 4.9 mm है। इसमें क्वैड-कोर Amlogic Cortex A53 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।