Samsung Galaxy A22s 5G: सैमसंग ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22s 5G लॉन्च कर दिया है। यह जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A22 5G का रिबैज किया हुआ वर्ज़न है।
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक सैमसंग (Samsung) दुनियाभर में स्मार्टफोन के मामले में सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में से एक है। सैमसंग समय-समय पर नई टेक्नोलॉजी के साथ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। सैमसंग ने हाल ही में अपना नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22s 5G रूस में लॉन्च कर दिया है। यह जुलाई में भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A22 5G का रिबैज किया हुआ वर्ज़न है।
Samsung Galaxy A22s 5G के फीचर्स
आइए सैमसंग (Samsung) के इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स पर एक नज़र डाले।
कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता
इस स्मार्टफोन की रूस में कीमत और सेल की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है, पर इसके जल्द ही होने की उम्मीद है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की भी अभी जानकारी नहीं दी गई है।