मोबाइल

आज Samsung दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में करेगा लॉन्च

Samsung आज यानी 20 नवंबर को भारत में अपने नए स्मार्ट फोन Samsung Galaxy A9 (2018) को लॉन्च करने वाला है।

2 min read
20 नवंबर को Samsung दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली:Samsung आज यानी 20 नवंबर को भारत में अपने नए स्मार्ट फोन Samsung Galaxy A9 (2018) को लॉन्च करने वाला है। इसकी लॉन्चिंग इवेंट दिल्ली में आयोजित की गयी है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 4 रियर कैमरे होंगे। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल हैं।

Samsung Galaxy A9 (2018) में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Samsung W2019 फ्लिप Smartphone लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

Samsung Galaxy A9 (2018) के बैक में चार कैमरे दिए जा रहे हैं, जिसमें पहला कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/2.4 अपर्चर से लैस 10 मेगापिक्सल तीसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल और चौथा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूaएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर शामिल हैं। फोन में पावर के लिए 3800 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत 35,000 रुपये के करीब हो सकती है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 39,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 599 यूरो (करीब 51,300 रुपये) और 549 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,700 रुपये) होगी।

बता दें कि इसके अलावा Xiaomi अपने नए फोन Redmi Note 6 Pro को पेश करने वाला है। इसमें 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। वहीं माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को बढ़ाया सकते हैं।

ये भी पढ़ें

मात्र 990 रुपये में Samsung Galaxy On 6 खरीदने का मौका, जानें कैसे
Updated on:
20 Nov 2018 09:16 am
Published on:
19 Nov 2018 02:33 pm
Also Read
View All