Cool 3 Plus स्मार्टफोन Cool 3 का अपग्रेड वेरिएंट है Coolpad Cool 3 Plus को Amazon से खरीदा जा सकता है Coolpad Cool 3 Plus में 13MP कैमरा और 3000mAh की बैटरी है
नई दिल्ली: चीन की मोबाइल मेकर कंपनी coolpad ने पिछले महीने ही अपने बजट रेंज स्मार्टफोन Cool 3 Plus को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) से आज दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें Cool 3 Plus फरवरी में लॉन्च किए गए Cool 3 का अपग्रेड वेरिएंट है।
Coolpad Cool 3 Plus कीमत
Coolpad Cool 3 Plus को भारत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अगस्त से ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। तो आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में।
Coolpad Cool 3 Plus स्पेसिफिकेशंस
Coolpad Cool 3 Plus में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है और आस्पेक्ट रेशियो 19.9 है। फोन में octa-core MediaTek Helio A22 processor का इस्तेमाल है और एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।
Coolpad Cool 3 Plus कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियर में 13 मेगापिक्सल का एआई पावर्ड कैमरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच Li-ion बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, dual-SIM slots, Wi-Fi, Bluetooth और A-GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।