Flipkart पर होगी Infinix Smart 3 Plus की सेल Axis बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी से है लैस
नई दिल्ली: Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफोनSmart 3 Plus को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन की ख़ासियत यह है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। तो आइए जानते हैं कि आज की सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को क्या ऑफर्स दे रही है।
Infinix Smart 3 Plus कीमत और ऑफर्स
इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है जो 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। आज की सेल में अगर आप खरीदारी के दौरान एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है।
Infinix Smart 3 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और ये फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।