कंपनी का यह ऑफर 18 से 24 साल के युवाओं के लिए है। ग्राहकों को अपने उम्र की जानकारी पाने के लिए नए कनेक्शन लेते समय KYC डॉक्यूमेंट जमा करना होगा। इसके बाद जैसे ही आपका सिम एक्टिव होगा आपको अपने स्मार्टफोन में माई वोडाफोन ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के ओपन होने के बाद आपको यूथ ऑफर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अमेज़न प्राइम को एक्टीवेट करना होगा। अब आपको 48 घंटे के अंदर 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को रिचार्ज करवाना होगा। इतना करने के बाद आप अपने स्मार्टफोन में प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और फास्टर शिपिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।