आधार कार्ड का वर्चुअल ID एक 16 अंकों का रैंडम अस्थायी नंबर होता है जिसे आप कहीं भी दे सकते हैं। इस वर्चुअल ID की मदद से अब आपको 12 अंकों की बायोमेट्रिक आधार ID कहीं भी साझा करने की जरूरत नहीं होगी। इस आईडी से आधार नंबर की जानकारी नहीं किसी को नहीं मिल सकेगी। आप इस वर्चुअल ID को जितनी बार चाहें उतनी बार जनरेट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक दिन में सिर्फ एक ही वर्चुअल ID जनरेट किया जा सकेगा। वर्चुअल ID के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा, क्योंकि इसके लागू होते ही आप अपना आधार खुद जनरेट कर सकते हैं।