OnePlus 7 Pro में 6.67-इंच का डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में Snapdragon 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया। फोन Android 9 Pie बेस्ड OxygenOS 9.5 पर रन करता है। पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है।