मोबाइल

Samsung Galaxy M30 को आज इन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, जानें फीचर्स और कीमत

Galaxy M30 आज फिर से सेल के लिए होगा उपलब्ध यह 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे से है लैस Reliance Jio के यूजर्स को मिलेगा 3,310 रुपये का डिस्काउंट

2 min read
Samsung Galaxy M30 को आज इन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली:Samsung Galaxy M30 को आज फिर से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 3 बजे से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। तो आइए जानते हैं आज की सेल में इस फोन के साथ क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy M30 कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Samsung Galaxy M30 के दो वेरिएंट को पेश किया है। इनमें 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक फोन के साथ 1,119 रुपये का डैमेज प्रोटेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से 3,310 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी U नॉच वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन कंपनी की v9.5 बैस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13, 5 और5 मेगापिक्सल का रियर कैैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Published on:
07 May 2019 12:01 pm
Also Read
View All