मोबाइल

Vivo X21 भारत में लॉन्च, यहां जानिए कीमत और फीचर

Vivo X21 आज यानी 29 मई को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की जाएगी।

2 min read
Vivo X21 मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च, यहां जानिए कीमत

नई दिल्ली: Vivo X21 आज यानी 29 मई को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की गई। इससे पहले Vivo X21 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि भारत में लॉन्चिंग से पहले इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इसकी कीमत 35,990 रुपए रखी गई।बता दें कि चीन में इसकी कीमत 37,100 रुपए रखी गई है।

ये भी पढ़ें

Vivo X21 के दो कलर वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत

ऑफर की बात करें तो Flipkart पर फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहतखरीदने पर 3,000 रुपए की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। साथ ही एसबीआई कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत का और डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिल रहा है। बता दें कि Vivo ऑनलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग के लिए यूजर्स 2,000 रुपए अडवांस देना होगा।

फीचर की बात करे तो इसमें 6.28 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। इसे 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। हालांकि जरूरत पढ़ने पर 256 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में पावर के लिए 3200एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। गौरतलब है कि बाजार में इसकी सीधी टक्कर हाल ही लॉन्च हुए Oneplus 6 से देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें

अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated on:
29 May 2018 01:35 pm
Published on:
28 May 2018 04:10 pm
Also Read
View All