30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo Y83 को टक्कर देगा Tecno का ये नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर व कीमत

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon iClick लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग कीमत 13,999 रुपए रखी गयी है।

2 min read
Google source verification
tecno

Vivo Y83 को टक्कर देगा Tecno का ये नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर व कीमत

नई दिल्ली: Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon iClick लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग कीमत 13,999 रुपए रखी गयी है। कमोन सीरीज का यह चौथा स्मार्टफोन है, जिसकी सीधी टक्कर Vivo Y83 से देखने को मिलेगी। इसमें मीडियाटेक हेलियो पी23 प्रोसेसर दिया गया है, जो Vivo Y83 में भी है।

फीचर की बात करें तो Tecno Camon iClick एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं यह फोन फुल एचडी प्लस वीडियो को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- Jio के 449 रुपए वाले प्लान को Airtel का ये नया पैक देगा टक्कर, हर रोज मिलेगा 2GB डेटा

Tecno Camon iClick का डाइमेंशन 158.6x75.8x7.3 मिलीमीटर है और पूरा वजन 150 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। साथ ही फेस आईडी सपोर्ट करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए है और पावर के लिए 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Tecno Camon iClick पर लॉचिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन को खरीदने पर Vodafone की तरफ से 2,200 रुपए कैशबैक और 3 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस ऑफर की वैधता 30 अगस्त है।

Vivo Y83 को 6.22 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही फ्रंट में फेस रिकॉगनिशन और फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर भी मौजूद है। पावर के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी है। कीमत 15,900 रुपए के करीब है।