मोबाइल

UMANG App से ऐसे विड्रॉल करें PF का पैसा, इन आसान टिप्स से करें अप्लाई

Employees Provident Fund (EPF) निकालना काफी आसान है और आप स्मार्टफोन के माध्यम से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको पर्सनल कंप्यूटर या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है। आपको बस केंद्र सरकार का मोबाइल ऐप उमंग (UMANG) डाउनलोड करना है और चंद मिनटों में आपका काम हो जाएगा।

less than 1 minute read
Jan 25, 2022
epfo

कोरोना (Coronavirus) महामारी के कारण लोगों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में PF का पैसा लोगों के लिए बड़ा सहारा बना है। यदि आप भी Employees Provident Fund (EPF) का पैसा निकालना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आपको यहां उस तरीके की जानकारी मिलेगी, जिससे आप उमंग (UMANG) ऐप के जरिए PF का पैसा निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस...


क्या है UMANG ऐप ?

उमंग एक यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप यूजर्स को आधिकारिक दस्तावेजों से लेकर सेवाओं तक को संग्रहीत करने की सुविधा करता है। इतना ही नहीं मोबाइल ऐप में यूजर्स को ईपीएफ निकासी, पेंशन निकासी और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सेवाएं मिलेंगी।

UMANG ऐप के जरिए ऐसे करें विड्रॉल करें PF का पैसा :
1. सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर UMANG ऐप डाउनलोड करें।
2. सर्च मेन्यू में जाकर EPFO सर्च करें।
3. इसके बाद Employee Centric चुनकर Raise Claim पर टैप करें।
4. EPF UAN नंबर एंटर करें।
5. अब आपके पास एक ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
6. फिर, निकासी का प्रकार चुनें।
7. सबमिशन के बाद आपको एक रिसीप्ट मिलेगी, जिसके जरिए आप निकासी अनुरोध की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे।
8. कुछ समय बाद आपको EPF राशि मिल जाएगी।

ध्यान देने वाली बात : आप मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करके अपनी EPF पासबुक ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

Published on:
25 Jan 2022 04:59 pm
Also Read
View All