मुरादाबाद

15 AUGUST 2018: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इन जगहों को खंगाला

पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन ,रोडवेज और सिनेमा घरों के साथ ही होटलों और ढाबों को भी खंगाला।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 6:47 PM IST
moradabad
15 AUGUST 2018: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इन जगहों को खंगाला

मुरादाबाद: 15 अगस्त को लेकर पूरे सूबे में एजेंसियों द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मद्देनजर संवेदनशील स्थानों के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश सभी जिलों में जारी किए गए हैं। इसी के तहत शहर में आज पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन ,रोडवेज और सिनेमा घरों के साथ ही होटलों और ढाबों को भी खंगाला। इस दौरान कोई संदिग्ध या कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिस पर शक किया जा सके। लेकिन पुलिस और एजेंसियों की इस ड्राइव से आम लोगों में जरुर कुछ देर के लिए हडकंप मच गया।

नमाज पढ़ने गए थे कारोबारी, वापस लौटे तो मच गया हड़कंप

इन जगहों पर की गयी चेकिंग
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। इस दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्धों को चेक किया। लावारिश बैग छोड़ने वालों को भी आगाह किया। इसके बाद रोडवेज पर चेकिंग की गई। यहां भी बस के साथ यात्रियों के बैगों और उनकी तलाशी ली गयी। पुलिस और एजेंसियों की इस ड्राइव से संदिग्धों में हड़कंप मच गया।

बढ़ी दोहरी चुनौती

यहां बता दें कि अभी सावन के चलते कांवड़ यात्रा भी चल रही है। जिससे पुलिस प्रशासन की चुनौती बढ़ गयी है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बढ़ाना और साथ ही अपराधियों और अपराध लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

लिंचिंग की घटना के मद्देनजर मुसलमानों ने बक-र-ईद पर योगी सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

जारी रहेगा अभियान
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि ये ड्राइव एजेंसियों के हाई अलर्ट के मिले निर्देशों के बाद चलाई जा रही है। इसमें संदिग्धों की तलाशी के साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ये अभियान कल शाम तक लगातार जारी रहेगा। आज रोडवेज के साथ ही वेव सिनेमा ,पीवीआर सिनेमा को भी खंगाला गया। इस दौरान कहीं कोई संदिग्ध नहीं पकड़ में आया है। एहतियातन हर थाना क्षेत्र में शरारती तत्त्वों पर नजर रखी जा रही है।

Published on: