मुरादाबाद

दो दरिदों ने एक किशोरी को सुनसान घर में ले जाकर किया गैंगरेप

जब चीख सुनकर पहुंचे लोग तो आरोपी मौके से हो गए फरार
2 min read
rape victim
दो दरिदों ने एक किशोरी को सुनसान घर में ले जाकर किया गैंगरेप

रामपुर. घर के बाहर जा रही नाबालिग लड़की को गांव के ही दो युवकों ने बंद पड़े एक मकान में खींच लिया, जहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज़ जैसे ही कुछ लोगों को लगी तो वह युवकों को पकड़ने दौड़े, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी तो परिजन अपनी नाबालिग लड़की को लेकर थाने पहुंचे। यहां पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

घटना अजीमनगर थाना इलाके की है, जहां पर पीड़िता अपने घर से किसी काम के लिए अपने पड़ोस के मुहल्ले में जा रही थी। तभी अचानक उसी गांव के दो लड़कों ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। इसके बाद इन दरिंदों ने गाँव के ही एक बंद पड़े मकान में ले गए, जहां पर दोनों ने बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों लो लगी तो उन्होंने तुरंत पीड़िता को थाने ले जाकर सारी बातें अजीमनगर प्रभारी को बताई। जहां उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ़ संबधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी।

इस पूरे मामले में सीओ राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये तुरंत मुकद्दमा लिख दिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग से दो लोगों के रेप की घटना को लेकर पूरा गांव शर्मशार है। हर कोई उनके किए की सजा दिलाने की बात कर रहा है । देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको उनके किए की सजा दिलाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Published on:
24 Sept 2018 03:28 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश