मुरादाबाद

VIDEO: पत्नी के साथ सो रहा था, अचानकर गर्दन,पेट, हाथ से निकलने लगा खून, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights पत्नी के प्रेमी ने सोते पर किया हमला घायल के भाई ने कराया मामला दर्ज आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 2:56 PM IST
chaku_markar_kiya_ghayl.jpg

मुरादाबाद: डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात पत्नी के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने उसकी गर्दन, पेट, हाथ और टांग पर चाकू से कई वार किए। इससे युवक की गर्दन कट गई। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से भाग निकला। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे घायल के भाइयों ने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद वह घायल को लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों को उसकी गर्दन में कई टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर बताई है।

ये है मामला

घायल के भाई कयूम का कहना है कि उनके भाई ग्यूर पर जानलेवा हमला करने वाला कसीम उनके गांव का ही है। कयूम का कहना है कि कसीम के गयूर की पत्नी अनीशा से अवैध संबंध है। इसके चलते वह अक्सर गयूर के घर आता जाता रहता है। रात भी वह अनीशा से मिलने गयूर के घर आया था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कसीम ने चारपाई पर सो रहे गयूर को दबोच लिया और उसकी गर्दन, पेट, बाजू तथा टांग पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल गयूर ने शोर मचाया तो पड़ोस में ही रहने वाले उसके भाई कयूम की आंख खुल गई। कयूम ने अपने भाई के घर से निकल कर भाग रहे कसीम को दबोच लिया। तब कसीम ने बताया कि वह बाइक लेने आया था। इस दौरान गयूर का भतीजा मौके पर पहुंचा। वहां गयूर को लहूलुहान हालत में पड़ा देख उसी ने अन्य परिजनों को सूचना दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और गयूर लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामला दर्ज

वहीँ डिलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके मुताबिक जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: