मुरादाबाद

VIDEO:पुलिस थी घर के बाहर और अंदर युवक ने खुद को मार ली गोली, फिर

पहले पुलिस पर फायर किया और फिर अपने पेट में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

2 min read
moradabad

मुरादाबाद: जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर प्रतिबिहार कॉलोनी में शुक्रवार उस समय हड़कंप मच गया जब कमरे में बंद एक व्यक्ति ने अपने आपको गोली मार ली। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है दीपक नाम का यह ब्यक्ति, पहले से शादीशुदा महिला व उसके दो बच्चों के साथ खुशहालपुर में पिछले 5 सालों से रह रहा था। किसी बात पर दोनों में अनबन में हो गयी। जिस पर उसने मारपीट कर बच्चों समेत प्रेमिका को घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। उसने पहले पुलिस पर फायर किया और फिर अपने पेट में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें Video: श्रीदेवी के नाम पर शुरू की गई स्‍कॉलरशिप

जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के सहसवान के रहने वाले दीपक का प्रेम प्रसंग चंदौसी के रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी कमलेश से हो गया था। लगभग पांच साल पहले कमलेश अपने दो बच्चों को लेकर दीपक के साथ मुरादाबाद में रहने लगी थी। नजदीकियों के मुताबिक आये दिन कमलेश व दीपक में मामूली बातों पर झगड़ा होता रहता था। आज सुबह वह शराब के नशे में धुत होकर हाथ में तमंच लेकर दीपक घर आया था। और घर वालों को जानसे मारने की धमकी देने लगा। कमलेश और उसके दो बच्चों ने किसी तरह दीपक को घर के एक कमरे बन्द कर दिया। और पुलिस को सुचना दे दी।

जब तक पुलिस मोके पर पहुँच पाती तभी अंदर से दो फायरों की आवाज़ आई। और जब पुलिस मोके पर पहुंची तो कमरा खोला गया तो उसमे दीपक का शव पड़ा मिला, दीपक के पेट में गोली लगी हुई थी। जिससे उसकी मोके पर मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

Published on:
10 Mar 2018 11:58 am