मुरादाबाद

ईद के मौके पर 100 लड़कों से गले मिलने वाली युवती की अब आई ये सफाई

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर बोली, मेरे मकसद को नहीं समझ सके लोग
3 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 4:29 PM IST
Alisha malik hug boys on Eid
ईद के मौके पर 100 लड़कों से गले मिलने वाली युवती की अब आई ये सफाई

मुरादाबाद. ईद के मौके पर पीतलनगरी मुरादाबाद के शॉपिंग मॉल के बाहर 100 लड़कों से गले मिलने वाली युवती अलीशा मलिक का वीडियो वायरल होने के बाद वह बेहद चर्चा में आ गई थी। लेकिन वह अब इसी चर्चा की वजह से वह परेशान है। दरअसल, उसकी इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोग उसके खिलाफ भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अलीशा ने सफाई दी है। इस युवती का कहना है कि जो कुछ मैंने किया, वह अपनी मां से पूछ कर किया था। इसके साथ ही अलीशा ने कहा कि उसका मकसद तो लोगों की रूढि़वादी सोच को बदलने का था, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके अधूरे वीडियो को दिखाकर उसके काम का मकसद ही बदल दिया गया। अलीशा ने आरोप लगाया कि वीडियो को हर जगह पर अधूरा दिखाया गया है।

उसने कहा कि मैं केवल लड़कों से गले नहीं मिली। बल्कि, महिलाओं और बच्चों को भी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी थी। उसने कहा कि इसके बाद भी उसके वीडियो को लेकर ज विवाद खड़ा हुआ है, उससे मेरा मन व्यथित है। उनके कहा कि ऐसा करने के पीछे मेरा मकसद कोई पब्लिसिटी पाना नहीं था, बल्कि यह जताना था कि महिला और पुरुष दोनों बराबर हैं। दोनों में कोई भेद नहीं है। अलीशा ने दोहराया कि सभी को गले लगाकर समाज की रूढ़ीवादी सोच बदलने की यह उसकी एक कोशिश भर थी। लेकिन, लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया और विवाद खड़ा कर दिया। अलीशा दुखी होते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनका वीडियो वायरल हो जाएगा। अलीशा ने बताया कि ऐसा करने से पहले उसने अपनी मां की सहमति भी ली थी। लेकिन लोगों को गले लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं। उसने मेरे मन को आहत कर दिया है।

दरअसल, मुरादाबाद की अलीशा मलिक अब सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी है। मुरादाबाद के साथ ही पूरे देश में इस युवती की चर्चा हो रही है। ईद पर लड़कों से गले मिलते अलीशा के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अब भी इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में लड़के लाइन में लगकर अलीशा से गले मिलते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि मुरादाबाद के वैब मॉल के बाहर अलीशा ने लड़कों से गले मिलने हुए वीडियो तैयार किया था। इस दौरान वह लड़कों और बच्चों से गले मिलीं और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान अलीशा से गले मिलने के लिए लड़कों की लाइन लग गई थीं।

यह भी पढ़ेंः अब यूपी के इस जिले से योगी सरकार के लिए आई बुरी खबर, लोगों के इस ऐलान से मच गई खलबली

गौरतलब है कि अलीशा अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। वह अपने चैनल के लिए ईद के मौके पर 100 लोगों से गले मिल कर वीडियो बनाना चाहती थी। इसी के लिए उसने वह वीडियो बनाया था। इस दौरान वह 100 लोगों से गले मिली और 100वें कंटेस्टेंट को गिफ्ट भी दिया। उसकी मेहनत रंग लाई और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद जहां कुछ लोगों ने उसकी तारीफ कीं तो कुछ ने उसके कपड़े और लड़कों से गले मिलने पर अपत्ति जताते हुए भद्दी-भद्दी बातें कहीं। अलीशा इन्ही बातों से दुखी है। अपनी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद उसने कहा कि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मेरे कपड़ों पर सवाल उठाया जाएगा। लोग बेहद भद्दे कमेंट कर रहे हैं तो दुख हो रहा है।

Published on: