ट्रैक्टर ट्राली और मिनी ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत। हादसे में 5 लोगों की मौत।
अमरोहा। यहां बीती देर रात ट्रैक्टर ट्राली और मिनी ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें हायरल सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह है पूरा मामला...
बताया जा रहा है कि बीती देर रात मुरादाबाद के देवापुर गांव से गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर ट्राली से 60 से 65 लोग बृजघाट के लिए निकले थे। डिडोली थानाक्षेत्र के बुढ़नपुर गांव पहुंचने के बाद तेल भरवाने के लिए ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर रूकी। तेल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के लिए मुड़ी। उसी दौरान जब ट्रैक्टर रोड पर आने के लिए कट मार रही थी, तभी दिल्ली की ओर से आ रही मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से हुए घायलों को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बृजघाट गंगा जा रहे थे। इधर, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और प्रशाशनिक अधिकारिओ ने घटनास्थल का मुयायना किया और मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि, इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है कि नहीं इसका खुलासा होना बाकी है। इधर, हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है। परिजनों का यह भी आरोप है कि टाइम पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।