
मुरादाबाद. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव मऊ में बुधवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब चार दिनों से लापता ढ़ाई साल के मासूम का क्षत विक्षत शव उसके घर के पीछे कूड़े के ढेर से बरामद हुआ। घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। बच्चे की हत्या का आरोप परिजनों ने उसकी चाची पर लगाया है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- मायावती को नामांकन से पहले ही लगा बड़ा झटका, बसपा छोड़ कद्दावर नेता सपा में शामिल
मऊ निवासी असलम के छह बच्चे हैं। ढ़ाई वर्षीय अल्फेज 27 अक्टूबर को सुबह करीब दस बजे खेलते-खेलते गायब हो गया। परिजनों ने बहुत ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस जब तक मामले की जांच-पड़ताल करती तब तक बुधवार की सुबह इनके घर के बाहर कूड़े के ढ़ेर से एक बोरे में शव बरामद हुआ। शव का एक हाथ व प्राइवेट पार्ट हुआ था। परिजनों समेत इलाके के लोग भी सन्न रह गए।
इस घटना के बाद सबको हैरानी तब हुई जब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने असलम के छोटे भाई राजा की पत्नी राहीन को हिरासत में लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राहीन ने ही बच्चे का अपहरण कर घर मे दबा दिया था और जब बदबू आयी तो सुबह उसने शव बाहर कूड़े के ढ़ेर में फेंक दिया। जिसे फेंकते हुए बच्चे की दादी ने देख लिया था। असलम व राजा में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी रंजिश में राहीन ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे के अपहरण कर हत्या का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज करवा दिया गया है। वहीं आरोपी चाची राहीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।