मुरादाबाद

भाजपा सरकार पर भड़के आजम खान ने दे दिया बड़ा बयान, बोले- ‘देश हो गया बर्बाद’

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
2 min read
azam khan
भाजपा सरकार पर भड़के आजम खान ने दे दिया बड़ा बयान, बोले- ‘देश हो गया बर्बाद’

रामपुर। अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में इतने बुरे हालात कभी भी नहीं हुए, जितने अब हैं। देश में वोट की सियासत में बेगुनाह मुसलमानों की हत्या की जा रही है।

वहीं मुसलमान अगर पालने के लिए भी कोई गाय ले जाता है तो उसे मार दिया जाता है। वहीं इस सब को देश की सबसे बड़ी अदालत के फैसले के बाद भी सरकारें रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को चाहिए कि वह मुस्लमानों का जो वोट देने का अधिकार है, उसे भी खत्म कर देना चाहिए। लोगों के लिए वोट का अधिकार जिंदगी और इज्जत आबरू से बढ़कर नहीं है।

सपा कार्यालय पर बातचीत करते हुए आजम खान ने कहा कि देश में सांसद से लेकर प्रधानमंत्री तक ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे लोगों में नफरत पैदा हो रही है। वहीं एक सांसद ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर गाय को छुआ भी तो अंजाम भुगतना होगा। अब ऐसे हालात में मुसलमानों को चाहिए कि वह न तो गाय पालें और ना ही इनका दूध का कारोबार जैसे डेयरी आदि का काम करें।

इसके लिए उलमा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी मुसलमानों से यह अपील करनी चाहिए कि वह गाय का कारोबार न करें। भाजपा झूठ की राजनीति करती रही है। नोटबंदी और जीएसटी से देश बर्बाद हुआ है। देश में आम लोग, किसान और व्यापारी सभी दुखी हैं, लेकिन सत्ता में बैठे मंत्रियों और देश के बादशाह ने लोगों से किया अपना कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है और न ही वादा पूरा करने का काम शुरू हुआ।

Published on:
25 Jul 2018 01:22 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट