मुरादाबाद

कुशीनगर के बाद अब यहां स्कूल बस का हुआ एक्सीडेंट, 5 बच्चों सहित 9 घायल, 2 की हालत गंभीर

यहां 44 रेलवे लाइनों को पार करके लोग करते हैं मौत का सफर
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 7:08 PM IST
School bus accident

संभल। कुशीनगर के बाद अब शुक्रवार को गुन्नौर के एकेडमी ऑफमोर्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस इनोवा से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में इनोवा सवार 4 लोगों के साथ स्कूल बस के 5 बच्चे घायल हो गए। इनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुन्नौर के सैजना मुस्लिम का क्षेत्र में हुई।

कुशीनगर की घटना के बाद यहां भी लोग दे रहे हैं मौत को दावत
मुजफ्फरनगर: जनपद कुशीनगर में हुए ट्रेन हादसे में विद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर में भी रेलवे लाइन पर एक स्थान ऐसा है जहां पर रोजाना हजारों लोग लापरवाही के चलते मौत को दावत देने का काम कर रहे हैंं। यहां बच्चे हों या बड़े, जवान हो या महिला या लड़कियां जिन्हें लापरवाही से रेलवे ट्रैक पार करते हुए साफ देखा जा सकता है। यही नहीं सुबह स्कूल जाने का जब समय होता है तब सैकड़ों बच्चे अपनी साइकिलओं द्वारा इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जो बेहद खतरनाक है। पूरे मामले में ना तो प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को तैयार है और ना ही विद्यालय प्रबंधन। जबकि इस सर्कुलर रोड पर दर्जनों सरकारी व निजी स्कूल कॉलेज हैं, जिनमें पढ़ाने वाले छात्र-छात्राएं इस मार्ग को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

यहां एक या दो रेलवे लाइन नहीं बल्कि 44 रेलवे लाइनों को क्रॉस करके जाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार तो यहां सामने से ट्रेन आ जाती है और बच्चों की साइकिल तक रेलवे ट्रैक में फंस जाती है, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला जाता है। इस मामले से बच्चों के माता-पिता भी शायद अनजान हैं कि उनके बच्चे स्कूल जाते हैं और स्कूल से वापस आते वक्त ऐसे खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता सर्कुलर रोड से जानसठ रोड को जोड़ता है, जिसकी लंबाई काफी कम है। इस रास्ते का इस्तेमाल ना करके अगर दूसरे रास्ते से जाया जाए तो लगभग 2 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। इसी वजह से इधर से जाने वाले हजारों लोग दिन भर में इसी खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

Published on: