-सपा बसपा गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है -दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बेचैन हैं।
मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही अब सियासी दलों पर पार्टी उम्मीदवारों के ऐलान से पसीने छूट रहे हैं। जिसमें यूपी में सपा बसपा गठबंधन ने भाजपा और कांग्रेस को चौंकाया था, वहीँ मुरादाबाद में कांग्रेस और भाजपा ने अपने पत्ते खोलकर सपा बसपा गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। एक ओर भाजपा ने जहां एक बार फिर मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह पर भरोसा जताया है तो वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर दांव लगा रही है। जिसका ऐलान कभी भी हो सकता है। लेकिन अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं होने से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बेचैन हैं।
BIG BREAKING: उर्दू गेट के बाद आजम खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवार्इ, चुनाव आयोग जाएंगे आजम, देखें वीडियाे-
ये होंगे भाजपा से
मुरादाबाद लोकसभा सपा-बसपा गठबंधन में सपा के खाते में आई है। जिसमें अभी इस सीट पर पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और डॉ एसटी हसन का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन कोई ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं हुआ। उधर भाजपा ने 2014 से रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले सर्वेश सिंह पर ही लगभग भरोसा जताया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक उनके ही नाम पर पार्टी की मुहर लगी है और किसी का नाम यहां से नहीं भेजा गया है।
प्रियंका गांधी अचानक इस शख्स से मिलने पहुंची अस्पताल, मुलाकात के बाद सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस से राज बब्बर
इसके उलट फिर से अपने लिये मुरादाबाद की सीट पर कब्जे के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को लड़ाने का ऐलान किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ ए पी सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि स्थानीय संगठन से एक नाम मांगा गया था। तो उनका ही भेजा गया है। उस पर मुहर भी लगभग लगना तय है।
अस्पताल में इनसे मिलने पहुंची प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कह दी ये बड़ी बात
सपा जल्द करेगी ऐलान
वहीँ अभी सपा और बसपा कार्यकर्ता बेचैन हैं कि आखिर वो किसके चेहरे से मैदान में उतरें। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि एक से दो दिन में पार्टी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जायेगा।