मुरादाबाद

बाथरूम के लिए कार से उतरी महिला को लेकर फरार हो गया भाजपा का यह नेता

पत्नी ने उठाया भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संजीव आनन्द की करतूत से पर्दा
2 min read
BJP leaders wife
बाथरूम के लिए कार से उतरी महिला को लेकर फरार हो गया भाजपा का यह नेता

मुरादाबाद. पीतल नगरी मुरादाबाद के भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संजीव आनन्द पर उनकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पति की हरकतों से परेशान होकर प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता की पत्नी ने जो कुछ कहा उसे सुनकर लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्नी ने भाजपा नेता पर अपनी मौसेरी बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता संजीव की पत्नी ने आरोप गलाया कि बेटा नहीं होने पर भाजपा नेता उनका उत्पीड़न कर रहा था। वह एक बार उनका गर्भ भी गिरा चुका है। महिला की दो बेटियां हैं। पति की हरकतों से दुखी महिला ने भाजपा नेता की संपत्ति बेटियों के नाम करने की मांग की है।

भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज हो चुकी है महिला को भगाने का एफआईआर
हालांकि, अपनी मौसेरी बहन को भगाने के आरोप में पंजाब के राजपुरा में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। एफआईआर के मुताबिक, कटघर एरिया में रहने वाले भाजपा नेता सोमवार को मौसेरी बहन को पंजाब के पठानकोट से भगाकर ले गया। उस समय मौसेरी बहन अपने पति और ससुर के साथ ससुराल होशियारपुर के लिए जा रही थी। बीच रास्ते में बाथरूम के बहाने विवाहिता कार से उतरीं। इसके बाद भाजपा नेता उसे अपने साथ ले गया। इसकी खबर लगते ही भाजपा नेता की पत्नी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा नेता से हमारी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। उससे उन्हें दो बेटिया भी है। एक बेटी की उम्र 14 और दूसरी की सात साल है। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बेटे की चाह में उसका उत्पीड़न कर रहा था। वह एक बार गर्भ भी गिरा चुका है।

भाजपा नेता के ससुर ने बताया कि आरोपित भाजपा का नेता संजीव आन्द मुरादाबाद शहर का महानगर उपाध्यक्ष है। ऐसे में पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से हाथ खींच रही है, जबकि भाजपा नेता पत्नी और ससुर को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि भाजपा नेता की संपत्ति को दो बेटियों के नाम किया जाए। खुद के लिए इंसाफ की मांग करते हुए भाजपा नेता की पत्नी अपने मायके दिल्ली चली निकल गई है। उन्होंने भाजपा नेता के मकान पर ताला डाल दिया है। इस घटना के बाद पार्टी कार्यालय से लेकर भाजपा नेताओं में दिनभर संजीव आनंद को लेकर चर्चा चलती रही। पार्टी कार्यालय से लेकर शहर के सभी सियासतदानों तक में दिनभर भाजपा नेता की करतूत का चर्चा रहा है। माना जा रहा है कि महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने क्षेत्रीय कार्यालय को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है। शहर विधायक रितेश गुप्ता पहले ही पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपित का पद भी छिन सकता है।

Published on:
27 Jun 2018 03:42 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट