मुरादाबाद

मिसालः इस मंत्री ने बेटी का प्राइवेट की जगह सरकारी अस्पताल में कराया इलाज

डाॅक्टरों ने आधा घंटे में इलाज आैर टेस्ट कर मंत्री की बेटी को भेजा घर
2 min read
government hospital
मिसालः इस मंत्री ने बेटी का प्राइवेट की जगह सरकारी अस्पताल में कराया इलाज

मुरादाबाद।यूपी के मुरादाबाद में एक मंत्री ने एेसी मिसाल पेश की है।जिसे अगर अन्य नेता आैर उच्च अधिकारी भी लागू करें।तो सरकारी अस्पताल से लेकर स्कूल तक की गुणवत्ता में सुधार आएगा।इस मंत्री की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुर्इ है।इसकी वजह उनके द्वारा बेटी के तबियत खराब होने पर उसके इलाज के लिए किसी प्राइवेट नहीं बल्कि सरकारी जिला अस्पताल पहुंचना है।इतना ही नहीं उन्होंने डाॅक्टरों से बेटी के इलाज आैर सभी टेस्ट कराने के बाद अस्पताल से वापसी की।साथ ही कहा कि उन्हें सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टर आैर उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।

यह मंत्री बेटी को लेकर पहुंची थी सरकारी अस्पताल

दरअसल सोमवार को भाजपा की समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबों देवी अपने बेटी सुगंधा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।सब लोग तब दंग रह गये। जब उन्होंने बताया कि वह यहां दौरा करने नहीं बल्कि बेटी का इलाज कराने अस्पताल आर्इ।उन्होंने सरकारी चिकित्सकों पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज हो रहा है।बेटी सुगंधा गर्मी की वजह से असहज महसूस कर रही थी, तो मंत्री गुलाबो देवी दोपहर डेढ़ बजे जिला अस्पताल उसे लेकर पहुंचीं। मंत्री को देखकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योत्सना उपाध्याय पंत, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ओपीडी में आ गए।

आधे घंटे में टेस्ट कर मंत्री की बेटी को भेजा घर

इस दौरान मंत्री के पहुंचते ही डाॅक्टरों की टीम ने उनकी बेटी सुगंधा का इलाज करने के साथ ही टेस्ट शुरू कर दिए।मौके पर डाॅक्टर व अस्पताल की अन्य टीम ने सुगंधा का ब्लड टेस्ट, कैल्शियम, थायरायड, विटामिन-डी, के साथ ही अल्ट्रासाउंड कराया गया।टीम ने यह सारे टेस्ट आधे घंटे से भी कम समय में कर दिए।वहीं जब भाजपा मंत्री से बेटी का सरकारी अस्पताल में जांच कराने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर पूरा भरोसा है। मरीज ठीक होकर जाते हैं।इसलिए बेटी को लेकर जिला अस्पताल आई हूं।

Published on:
26 Jun 2018 03:02 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव