मुरादाबाद

VIDEO: यहां आचार संहिता को लेकर गंभीर नहीं अधिकारी, नगर निगम की दुकानें मोदी के पोस्टरों से रंग दीं

-सत्ताधारी भाजपा द्वारा आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। -भाजपा के समर्थन में पूरी मार्किट पाट दी गयी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 9:24 PM IST
moradabad
VIDEO: यहां आचार संहिता को लेकर गंभीर नहीं अधिकारी, नगर निगम की दुकानें मोदी के पोस्टरों से रंग दीं

मुरादाबाद: चुनाव आयोग भले ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही का दावा करता हो। लेकिन जनपद में सत्ताधारी भाजपा द्वारा आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा ही शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में देखने को मिला। यहां हैलेट रोड पर नगर निगम की मार्केट पर भाजपा के समर्थन में पूरी मार्किट पाट दी गयी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ ही फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा होने के साथ ही नीचे कमल का फूल और भाजपा को वोट दें भी लिखा है। हैरानी इस बात की है प्रशासन को इसकी खबर ही नहीं है। जब स्थानीय अधिकारीयों से इस सम्बन्ध में बात की गयी तो जांच करने की बात कही गयी।

ताे मायावती के इस भाषण पर मांगी चुनाव आयाेग ने रिपाेर्ट, आप भी देखिए भाषण का वीडियाे
इतने लग गए बोर्ड
शहर के हैलेट रोड पर नगर निगम द्वारा दुकानें आवंटित हैं। एक युवक आज शाम भाजपा समर्थित फ्लैक्सी बोर्ड लगा रहा था। जब उससे पूछा गया तो बोला उसे तो ये सभी दुकानों पर लगाने के लिए दिए गए हैं। उसने करीब इस रोड पर सत्तर से अधिक बोर्ड लगा दिए।

अनुमति लेनी पड़ती है
आचार संहिता के मुताबिक कोई भी पार्टी या प्रत्याशी बिना अनुमति के इस तरह से प्रचार नहीं कर सकता। बल्कि सरकारी बिल्डिंग पर तो बिलकुल ही नहीं। फ़िलहाल संज्ञान में लाने के बाद अब अधिकारीयों ने जांच की बात कही है। उधर विपक्षी दलों ने अधिकारीयों को भाजपा के समर्थन में दबाब में आने का आरोप लगाया है।

Published on: