मुरादाबाद

शादी के बाद चल रही रिसेप्‍शन पार्टी से दुल्हन का बैग लेकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद

Moradabad News : खाने की टेबल से उठा ले गया आरोपी वेटर पर्स
2 min read
Feature image

मुरादाबाद में एक शादी के रिसेप्शन पार्टी में नगदी और जेवर से भरा दुल्हन का बैग चोरी हो गया बैग चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। घटना रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल की हैं। कटघर थाना क्षेत्र गाड़ी खाना निवासी प्रमोद कुमार यादव का बेटा अखिल आईटी कम्पनी में इंजीनियर हैं अखिल की शादी झारखंड की रहने वाली युवती के साथ हुईं हैं। अखिल के पिता के मुताबिक़ 14 जून की रात कटघर थाना क्षेत्र रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी थीं।

मना करने के बाबजूद भी टेबल के पास घुमाता रहा आरोपी

कटघर थाने में दुल्हन के ससुर प्रमोद कुमार यादव ने दी तहरीर में बताया की रिसेप्शन पार्टी से मेहमान विदा होने के बाद रात लग भग 12 बजे परिवार के लोग एक टेबल पर दुल्हा दुल्हन के साथ खाना खा रहें थें। खाना खाते समय दुल्हन ने अपना पर्स टेबल पर ही रख दिया थां। इस दौरान वहां वेटर बार बार खाना सर्व कर रहें थें। मना करने के बाबजूद भी एक वेटर बार बार टेबल के पास घूम रहा थां।

पर्स में थी घड़ी समेत नगदी और जेवर

खाना खाने के बाद जब परिवार के लोग घर जाने लगे जिसके बाद दुल्हन ने अपना पर्स टेबल पर देखा लेकीन पर्स टेबल से गायब थां। पर्स के अंदर सोने की दो अंगूठी. एक सोने की चेन. 50 हजार रुपए. एक घड़ी व लिफाफे थें। दुल्हन के ससुर प्रमोद कुमार ने सतीश नाम के एक वेटर पर शक जताया।

होटल प्रबंधन ने दर्ज़ नहीं कराई FIR

प्रमोद यादव ने बताया कि उन्होने पर्स चोरी होने की शिकायत होटल प्रबंधन से की थी। जिसके बाद होटल प्रबंधन ने उन्हें मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया थां। लेकिन होटल प्रबंधन की तरफ से कोई एफ आई आर दर्ज नहीं कराई गईं। इसके बाद प्रमोद कुमार यादव ने पर्स चोरी करने के आरोपी के खिलाफ कटघर थाने में तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया। कटघर थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार सोलंकी ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अधार पर चोरी करने वाले युवक की तलाश की जा रही हैं।

Updated on:
01 Jul 2023 02:34 pm
Published on:
01 Jul 2023 02:34 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी