मुरादाबाद

इंटरनेशनल क्रिकेटर ने की ‘ना’ तो इस शायर पर लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टी खेलेगी दांव!

अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और पार्टी नेता लोगों के बीच पहुंचकर बैठक कर रहे हैं।
2 min read
evm
इंटरनेशनल क्रिकेटर ने की 'ना' तो इस शायर पर लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टी खेलेगी दांव!

मुरादाबाद। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और पार्टी नेता लोगों के बीच पहुंचकर बैठक कर रहे हैं। वहीं लोगों की नजर टिकटों के बंटवारें पर भी हैं। कारण, यूपी में भाजपा के खिलाफ हुए गठबंधन के बाद जहां कई दिग्गजों के टिकट कटने की चर्चा है तो वहीं भाजपा द्वारा नए चेहरों को भी टिकट देने पर विचार कर सकती है। वहीं इस सबके बीच पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर के चुनाव को 'ना’ कहने के बाद एक शायर को टिकट मिलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

दरअसल, मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। चर्चा है कि पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन की 'ना' के बाद पार्टी मशहूर युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट देने पर विचार कर सकती है। हाल ही में प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात के बाद यह चर्चा और भी तेज हो गई हैं। बता दें कि इमरान कांग्रेस के पक्ष में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव के दौरान प्रचार भी कर चुके हैं और पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी शायरी से ही इनकी पहचान बनी है।

चुनाव को अजहर की ना की ये है वजह

बता दें कि 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुरादाबाद में नए चेहरे पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मैदान में उतारा था। यहां से वह अपनी सियासी पारी शुरू करते हुए जीत दर्ज कर सांसद बन गए थे। हालांकि इस बीच अजहरुद्दीन पर लगातार मुरादाबाद की उपेक्षा करने का आरोप भी लगता रहा। वहीं ज्यादा विरोध होने पर 2014 में अजहरुद्दीन ने लोकसभा सीट बदल ली और वह चुनाव भी हार गए। इसके बाद कांग्रेस में भी उनका विरोध होना शुरू हो गया। जिसके बाद अजहरुद्दीन ने अगला लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र से लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए स्पष्ट कर दिया कि मुरादाबाद में अब उनकी दिलचस्पी नहीं है।

Published on:
06 Mar 2019 11:41 am
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश