मुरादाबाद

VIDEO: देखिये प्रियंका गांधी की ससुराल में कैसे मनाया गया जश्न

सबसे अलग नजारा प्रियंका गांधी की ससुराल मुरादाबाद में देखने को मिला।
less than 1 minute read
moradabad
VIDEO: देखिये प्रियंका गांधी की ससुराल में कैसे मनाया गया जश्न

मुरादाबाद: आज कांग्रेस ने जैसे ही यूपी की राजनीति में जैसे ही प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाकर उतारा तो आम कांग्रेसी ख़ुशी से झूम उठे सबसे अलग नजारा प्रियंका गांधी की ससुराल मुरादाबाद में देखने को मिला। यहां कांग्रेसियों ने इस खबर से उत्साह में आकर जमकर जश्न मनाया और कहा कि अब यूपी में कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

बागपत में प्रदूषण विभाग ने की छापेमारी, दो फैक्ट्री सील

बनाया प्रभारी
एन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाकर भाजपा की नींदे उड़ा दी हैं। यही नहीं उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में जीत के सूत्रधार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को वेस्ट यूपी का प्रभारी बनाया है। स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसे जीत के जश्न के रूप में मनाया। बोले की कार्यकर्ता लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने जो फैसला लिया है वो वक्त की मांग था।

मुरादाबाद में है ससुराल
यहां बता दें कि प्रियंका गांधी की पैत्रक ससुराल मुरादाबाद में ही है,भले ही उनक सभी परिजन अब दिल्ली व् नॉएडा में शिफ्ट हो गए हों। लेकिन उनके परिवार के करीबी और नजदीकी अभी भी यहां हैं। अब कांग्रेसी प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
23 Jan 2019 07:59 pm
Published on:
23 Jan 2019 07:59 pm