मुरादाबाद

सपा विधायक को कोर्ट ने किया तलब, आरोप सुन हैरान रह जायेंगे आप

समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम को चेक बाउंस के मामले में अमरोहा कोर्ट ने तलब किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 8:19 AM IST
moradabad
सपा विधायक को कोर्ट ने किया तलब, आरोप सुन हैरान रह जायेंगे आप

मुरादाबाद: जनपद की बिलारी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम को चेक बाउंस के मामले में अमरोहा कोर्ट ने तलब किया है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आरोप है कि अमरोहा के व्यापारी से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लेने के बाद विधायक ने जो चेक दिया था वो बाउंस हो गया,जब व्यापारी पैसे मांगने विधायक के पास पहुंचा तो उसे धमका कर भगा दिया। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। वहीँ विधायक फहीम ने इस तरह के आरोप से इनकार किया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक अमरोहा जोया निवासी बजरी बजरफुट व्यापारी मोहम्मद शाने आली से बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने स्कूल निर्माण के लिए दो लाख रूपए का बजरफुट ख़रीदा था। जिसमें भुगतान के लिए विधायक ने चेक से पेमेंट किया। बीती 14 जुलाई को चेक लेने के बाद जब व्यापारी ने भुगतान के लिए बैंक में 17 जुलाई को लगाया तो विधायक के खाते में पर्याप्त पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

धमकी का आरोप

इसके बाद व्यापारी ने जब पैसे और चेक बाउंस की बात विधायक से की तो विधायक ने धमका कर भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए विधायक को 23 नवम्बर को तलब किया है।

विधायक ने आरोप नकारे

उधर विधायक फहीम ने बताया की चेक बाउंस जैसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी को धमकाया है। जानकारी की जा रही है कि आखिर मामला क्या है।

Updated on:
9 Nov 2018, 8:19 AM IST
Published on: