मुरादाबाद

सड़क हादसे में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घायल, सिर में आई गंभीर चोट

प्रैक्टिस के बाद दिल्ली लौटते वक्त हुआ हादसा

2 min read
m shami

मुरादाबाद. पत्नी हसीन जहां को लेकर आरोपों को झेल रहे भारतरीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के साथ रविवार को बड़ा हदासा हो गया। बताया जाता है कि देहरादून से दिल्ली लौटते वक्त शमी की गाड़ी का अचानक एक्सिडेंट हो गया। हादसे में शमी के सिर में गहरी चोट आई है। आपको बता दें कि 7 अप्रैल से आईपीएल का आगाज हो रहा है। इसी सिलसिले में शमी आईपीएल की प्रैक्टिस के लिए देहरादून में थे । रविवार की सुबह करीब वे अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में शमी की आंख के ऊपर चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, शमी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

दरअसल, शमी देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट अकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन कुछ कारणवश शमी तड़के सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली के लिए निकले थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक ट्रक ने शमी की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में शमी से सिर में चोट लग गई। बताया जाता है कि उन्हें आंख के उपर चोट आई है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी इन दिनों अपनी के आरोपों के बाद विवादों में हैं। उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर दोनों के परिवारों में सुलह की कोशिश भी की कई, लेकिन बात नहीं बन पाई। इतना ही नहीं इस विवाद के कारण बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज का अनुबंध भी रोक दिया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस बीच शमी ने भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उनसे अपने तलाकशुदा और पहले से दो बेटियां होने की बात छिपाई थी। इसकी पुष्टि अब दोनों की मैरिज सर्टिफिकेट कर रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि हसीन जहां ने खुद को बैचलर लिखा है। जबकि उसमें तलाकशुदा का कॉलम खाली छोड़ दिया गया है। इस विवाद के बीच ही यह भी खुलासा हुआ था कि हसीन जहां का पहला निकाह शेख सैफुद्दीन नामक शख्स के साथ 2002 में हुआ था और 2010 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की दो बेटियां भी हैं। गौरतलब है कि जांच में क्लीनचिट के बाद बीसीसीआई ने एक बार फिर से शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-बी में शामिल कर लिया है । ग्रेड-बी में सालना तीन करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही शमी का आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ हो भी गया है। आईपीएल में शमी दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हैं।

Published on:
25 Mar 2018 01:52 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका