मुरादाबाद

तितली तूफ़ान का कहर: यूपी के इस शहर में हजारों बच्चे स्कूल में फंसे

हवा की रफ़्तार का आलम ये है कि घरों के दरवाजे और खिडकियां तक बंद होने के बाद हिल रहे हैं। हवा का दबाब बेहद ज्यादा है।
2 min read
moradabad
तितली तूफ़ान का कहर: यूपी के इस शहर में हजारों बच्चे स्कूल में फंसे

मुरादाबाद: जनपद में दोपहर में अचानक खिली धूप गायब हो गयी और देखते ही देखते अन्धेरा छा गया तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओले भी गिरने शुरू हो गये । जिससे एकाएक लोगों की कंपकंपी बंध गयी। वहीँ मौसम विभाग ने इस बदलाव की चेतवानी पहले ही दे दी थी,क्यूंकि पकिस्तान की खाड़ी से उठे इस तूफ़ान को तितली नाम दिया गया है। जो अब पूरे उत्तर भारत के साथं वेस्ट यूपी के शहरों में कहर बरपा रहा है। आज सुबह वेस्ट यूपी के कई जिलों में सुबह से ही बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गयीं थी,लेकिन मुरादाबाद में दोपहर में पहुंचा। मौसम अचानक ही सर्दी बढ़ गयी है। यही नहीं इस तूफ़ान के चलते शहर में हजारों बच्चे स्कूलों में फंस गए हैं।

दी थी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक तितली तूफ़ान उत्तरी राज्यों के लिए मुसीबत बन सकता है। क्यूंकि तेज हवाओं के साथ 24 घंटे बारिश का अनुमान है। हवा की रफ़्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी,जबकि समुद्र में ये 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से बढ़ रहा है। हवा की रफ़्तार का आलम ये है कि घरों के दरवाजे और खिडकियां तक बंद होने के बाद हिल रहे हैं। हवा का दबाब बेहद ज्यादा है।

स्कूल में फंस गए बच्चे

अचानक आये इस तूफ़ान ने पूरे शहर में अफरा तफरी मचा दी है, क्यूंकि शहर में स्कूलों की छुट्टी का टाइम था तब तूफ़ान आया। हजारों बच्चे स्कूल में फंस गए हैं। सभी के माता पिता परेशान हैं कि इस भयानक तूफ़ान में बच्चों को कैसे स्कूल से लायें। उधर स्कूल प्रशासन ने भी तूफ़ान के चलते बच्चों को रवाना नहीं किया है।

भारी नुकसान की आशंका

तूफ़ान का आलम ये है कि हवा की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही। पूरे शहर की बिजली काट दी गयी है। जबकि कई जगह मोबाइल टॉवर भी जबाब दे गए हैं। कितना नुकसान हुआ है उसका अंदाजा नहीं लग पाया है। जबकि कई जगह पेड़ और खम्भे पूरी तरह उखड़ गए हैं।

Updated on:
11 Oct 2018 01:45 pm
Published on:
11 Oct 2018 01:45 pm