मुरादाबाद

Eid ul adha 2018: यूपी के इस शहर में ईदगाह में जुटे हजारों नमाजी,अमन और चैन के लिए उठे दुआओं के हाथ

ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की। कड़ी सुरक्षा के बीच के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा करवाई।
2 min read
moradabad
Eid ul adha 2018: यूपी के इस शहर में ईदगाह में जुटे हजारों नमाजी,अमन और चैन के लिए उठे दुआओं के हाथ

मुरादाबाद: ईद उल अजहा के मौके पर आज सुबह शहर के गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की। कड़ी सुरक्षा के बीच के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के दौरान रेलवे स्टेशन रोडवेज रोड पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। सभी ने मुल्क के लिए अमन और चैन की दुआ की।

सुरक्षा घेरे में अदा हुई नमाज

महानगर में ईद उल अजहा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। ईदगाह के साथ साथ आसपास के इलाकों को पूरी तरह सुरक्षा से चाक चौबंद किया गया था। खुद एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने देर रात अधिकारीयों के साथ ईदगाह और आसपास के इलाकों का जायजा लिया था। वहीँ नगर निगम ने भी ईदगाह में साफ सफाई के साथ ही शहर से बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों को पकड़ा था। ताकि नमाज के दौरान कोई खलल न दिखे। आज सुबह जब नमाज शुरू हुईं तो सारे इंतजाम मुकम्मल नजर आये।

शहर इमाम ने अदा कराई नमाज

शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने नमाज अदा कराने के साथ ही ईद का फर्ज भी समझाया। कहा कि सभी लोग पूरे अमन चैन से ईद । व दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। खुले में जानवर की कुर्बानी न दें। शहर में ईदगाह के अलावा कई और मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज की अदा की गई। सभी का टाइम अलग अलग रखा गया था। आज नमाज के वक्त मौसम ने भी नमाजियों का साथ दिया। क्यूंकि बादल पूरी तरह छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे नमाज के दौरान कोई खलल नहीं हुआ।

ये थी चेतावनी

यहां बता दें कि योगी सरकार ने खुले में कुर्बानी प्रतिबंधित कर दी है साथ ही गौ वंशीय पशुओं की कुर्बानी भी प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया उसे कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। इसलिए इस बार कहीं से भी इस तरह की कुर्बानी की सूचना नहीं मिली है।

Published on:
22 Aug 2018 10:22 am
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश