मुरादाबाद

Eid ul fitr 2018: ईद की नमाज के साथ ही यहां शुरू हो गया ईद का जश्न

Eid 2018 Celebration : एतिहासिक ईदगाह के मैदान में पचास हजार से अधिक नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा करवाई

2 min read
moradabad
मुरादाबाद के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में 50 हजार से अधिक नमाजियों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज, देखें तस्वीरें-

मुरादाबाद: पूरे देश में आज ईद उल फ़ित्र का त्यौहार पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीँ मुरादाबाद में भी आज ईद का जश्न देखते ही बन रहा है। आज सुबह एतिहासिक ईदगाह के मैदान में पचास हजार से अधिक नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद सभी ने गले मिल एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वहीँ नमाजियों की सुरक्षा को लेकर खुद डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ फ़ोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। दोनों ने सभी को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

शुक्रवार रात हुआ चांद का ऐलान

यहां बता दें की रमजान के 30 वें रोजे को शुक्रवार रात करीब आठ बजे चांद दिखने का ऐलान हुआ। जिसके बाद रोजेदारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। शहर इमाम ने ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज का ऐलान किया। ईदगाह पर नमाज के लिए तडके सुबह से ही नमाजी जुटने लगे थे। और आठ बजे तक पूरा ईदगाह का मैदान भर गया था। इसके अलावा ईदगाह के बाहर नमाजियों की लाइन डबल फाटक पुल और एक तरफ से गल्शाहीद तक पहुंच गयी। जिधर देखो तो सिर्फ नमाजी ही नमाजी। एक साथ दुआ के लिए उठ रहे हाथों का अलग ही नजारा था।

कड़ी सुरक्षा में अदा हुई नमाज

वहीँ ईद की नमाज सकुशल अदा करवाने के लिए पुलिस और पी ए सी के 500 से अधिक जवान तडके सुबह से ही डटे रहे। सुरक्षा के मद्देनजर हनुमान मूर्ती से फव्वारा चौक तक रामपुर रोड और स्टेशन रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गयी। इन रास्तों पर रात से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया है। वहीँ सुरक्षा बलों के साथ ही साथ सीसीटीवी से भी नमाज स्थल पर निगरानी रही।

Updated on:
16 Jun 2018 05:09 pm
Published on:
16 Jun 2018 09:43 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका