मुरादाबाद

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, भाजपाइयों के यहां आने पर लगाई रोक

भाजपा को लेकर लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है

2 min read
VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, नेताओं के यहां आने पर लगाई रोक

रामपुर. भाजपा को लेकर लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। बढ़ती मंहगाई से आमलोगों की कमर टूटी है। वहीं हर वर्ग खफा है। व्यापारी वर्ग जीएसटी से परेशान है। नोटबंदी से उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसान भी परेशान है। साथ ही आवाज उठाने पर पुलिस की ज्यादती तक झेलनी पड़ती है। देश की राजधानी दिल्ली में किसानों छोड़ी गई पानी की बौछारें, रबर की गोलियों चलाने से किसान आहत है।

फिर गर्माया किसानों का यह मुद्दा

यह मुद्दा एक बार फिर से उठा है। 2 अक्टूबर को यूपी के किसानों अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी की थी। उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली पुलिस ने खदेड़ दिया था। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछारे छोड़ी और रबर की गोलियां चलाई। इस घटना में एक किसान की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों किसान घायल हुए थे। इस मुद्दे को लेकर किसानों में काफी रोष है।

किसानोंं ने दी चेतावनी

रामपुर जिले के किसान केंद्र सरकार से अधिक खफा दिखाई दे रहे है। यहां के ग्रामीण गांव के बाहर बैनर व पोस्टर लगा रहे है। बैनर व पोस्टरों पर भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने की चेतवानी दे रहे है। साथ ही भाजपा नेताओं को यह भी हिदायत दी जा रही है कि गांव में घुसने पर भजपाइयों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। रामपुर के अधिकतर गांवों के किसान व लोग सरकार से आर-पार की लड़ाई के मुड में दिखाई दे रहे है। किसानों का साफ कहना है कि लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देगें। साथ ही वोट मांगने आने वाले भाजपा नेता को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

नगर विधानसभा 37 के मंढोली के लोगों ने गांव की गली में एक बैनर लगाया है। भाजपा नेता गांव के अंदर प्रवेश न कर सकें। किसानों का कहना है कि हालही में केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के साथ बदसलूकी की गई थी। पानी की बौछारें छोड़ी गई। इसके अलावा किसानो पर रबर की गोलियां बरसाई गई। किसान अपना हक मांगने के लिए अपना लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने जा रहे थे। अचानक किसानो के साथ बर्बरता की गई। इससे भूलना नामुमकिन है।

लोगों की माने तो केंद्र सरकार ने किसानों से वादे किए थे,वे अभी तक पूरे नहीं किए गए है। अब उम्मीद भी नहीं है। किसानों का कर्ज माफ नही हुआ। बगैर ब्याज लोन, बिजली, यूरिया खाद, डीएपी खाद सभी पर दाम पर दाम बढ़ते जा रहें हैं।

Updated on:
22 Oct 2018 11:40 am
Published on:
22 Oct 2018 11:36 am
Also Read
View All