मुरादाबाद

पत्नी पर था अवैध सम्बन्धों का शक, तीन माह की बेटी का गला रेत कर काट दीं अंगुलियां, उसके बाद भी….

तीन माह की बच्ची की गर्दन पर चाक़ू चलाने के बाद उसकी अंगुलियां काट दीं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 10:26 PM IST
moradabad
पत्नी पर था अवैध सम्बन्धों का शक, तीन माह की बेटी का गला रेत कर काट दीं अंगुलियां, उसके बाद भी....

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में आज शाम उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब एक व्यक्ति ने अवैध सम्बन्धों के शक में पत्नी के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर में आग लगाने के बाद अपनी तीन माह की बच्ची की गर्दन पर चाक़ू चलाने के बाद उसकी अंगुलियां काट दीं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बच्ची को नाजुक हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उधर बच्ची की मां और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला ठाकुरान निवासी 22 वर्षीय सज्जाद पुत्र जाहिद हुसैन ने डेढ़ साल पहले चंदौसी निवासी गुलअफशा से प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके तीन माह की बेटी भी है। अब से दो दिन पूर्व उसका झगड़ा पड़ोस के रहने वाले युवक से हो गया था। युवक ने उसकी बेटी को अपनी बेटी बताया था। इस बात को लेकर सज्जाद बुरी तरह से गुस्से में आ गया घर में पहुंचा, पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह उसे उसके मायके में छोड़ आया।

पत्नी पर था शक

आज दोपहर के वक्त उसने फोन कर अपनी पत्नी को घर पर बुला लिया। अपनी मां नाजरा को भी सामने लाया और पत्नी से अवैध संबंधों की बात पूछने लगा।पत्नी ने इनकार कर दिया। सज्जाद ने पहले से ही पैर में लगाई हुई छुरी को निकाल लिया और बेटी आयत नूर के गले पर छुरी चला दी। इस बीच आयत नूर की उंगली भी कट गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पड़ोसियों को बच्ची दे दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

वही पड़ोसियों ने फौरन ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया । जबकि बेटी आयत नूर को इलाज के लिए भेज दिया। मां गुलअफशा व उसकी दादी नाजरा बेटी को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Published on: