पीएनबी के एटीएम में लगी भीषण आग, जल गया कैश

रात में लगी आग से एटीएम का कैश जल गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2017, 8:48 PM IST
fire at pnb atm, cash burnt
fire at pnb atm, cash burnt
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्रा पुलिस लाइन गेट पर स्थित पीएनबी के एटीएम में अचानक देर रात भीषण आग लग गयी। आग की सूचना चौकीदार ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया मगर तब तक एटीएम में सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग की घटना से एटीएम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताते चले कि पुलिस लाइन गेट पर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है जिसपर थाना कटघर क्षेत्रा के पीतल बस्ती निवासी सुबोध् कुमार सिक्योरिटी गार्ड है।

रात में लगी आग

उसकी ड्यूटी एटीएम पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक रहती है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दस बजे एटीएम बंद कर घर चला गया। रात में लगभग दो-ढाई बजे बारिश के दौरान एटीएम में आग लग गयी। आग लगने की सूचना क्षेत्रा के चौकीदार ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह जानकारी लगते ही सिविल लाइंस क्षेत्रा पीएनबी शाखा मैनेजर एके सिंह एटीएम पर पहुंच गये।

उन्होंने ने बताया कि दोनों एटीएम मशीन व एसी, सौर उफर्जा लाईट और एटीएम में पड़ा लगभग दस-पन्द्रह हजार कैश था। एटीएम में आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
Published on: