
मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में गुरूवार देर शाम एक बिल्डिंग के वेसमेन्ट अचानक लगी आग से पूरे इलाके में हड़कप मच गया। आग की खबर सुनते ही पूरा मोहल्ला उस ओर मदद को दौड़ पड़ा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई लेकिन हालात को देखते हुए फायर बिग्रेड को भी बुला लिया गया जिन्होंने पहुंचकर आग को बुझाया। आग से काफी नुकसान बताया जा रहा है।
शार्ट सर्किट से लगी आग
थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला किसरोल स्थित एक बिल्डिंग के वेसमेन्ट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने का पता तब चला जब खिड़कियों से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया लोग बिल्डिंग की ओर दौड़ पड़े लोगों ने पहले खुद बिजली का कनेक्शन काटा और फिर बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने में लग गए। देखते देखते भीड़ में से कोई पानी से भरी बाल्टी लिए तो कोई अपने घर से पाइप से पानी दे रहा है तो कोई आग बुझाने वाला सिलेंडर लाकर दे रहा है कोई सीढ़ी लिए आ रहा है। खासतौर से सभी लोग मदद के लिए इसलिए लगे हुए थे क्योंकि जिस घर में आग लगी थी वो पूरा परिवार ऊपर की मंजिल पर फंस गया था और दम घोटने वाला धुआं फैलता जा रहा था। मंजिल ऊंची होने के कारण लोगों ने सड़क पर पहले एक गाड़ी खड़ी की फिर उसपर से सीढ़ी लगाकर किसी तरह परिवार के लोगों को निकाला।
आज का दिन इन राशियों के लिए है खास, बन रहा धन प्राप्ति का विशेष योग , जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे
समय पर पहुंची पुलिस
बिल्डिंग में लगी आग की सूचना पर थाना नागफनी पुलिस समय से पहुंची और आग बुझाने का पूरा प्रयास लोगों के साथ मिलकर किया जाता रहा इसी बीच फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गयी तुरन्त दमकल की टीम भी गाड़ी के साथ पहुंच गई, लेकिन तब तक लोगों की मेहनत ने आग का काम तमाम कर दिया था। आग से अंदर रखा सारा सामान खाक हो गया पीड़ित के द्वारा आग में काफी नुकसान बताया जा रहा है।
टल गया बड़ा हादसा
गनीमत ये रही बिल्डिंग के जिस हिस्से में आग लगी थी उसी के बराबर में ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों का गोदाम भी है और आग लगने वाले हिस्से की एक खड़की गोदाम में खुलती है। लेकिन वो हिस्सा आग से बचा रह जिस कारण एक बड़ा हादसा भी टल गया।