GOOD NEWS:एक जुलाई को कराइए डॉक्टरों से फ्री चेकअप 

उस दिन देशभर के डॉक्टर मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। वहीं डॉक्टरों के लिए आईएमए का अपना लोगो जारी होगा।

less than 1 minute read
Apr 06, 2016
checkup
मुरादाबाद.लोगों के लिए खुशखबरी। अब एक जुलाई के डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर मरीजों का फ्री में इलाज करेंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि डॉक्टरों ने ही यह फैसला लिया है। दरअसल, आईएमए की आगरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा हुई थी, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें एक जुलाई को मनाए जाने वाले डॉक्टर डे को आईएमए डॉक्टर डे के रूप में मनाने का निर्णय भी शामिल है। उस दिन देशभर के डॉक्टर मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। वहीं डॉक्टरों के लिए आईएमए का अपना लोगो जारी होगा।

सभा में देशभर के तीन सौ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आगरा से लौटे आयोजन समिति के अध्यक्ष और आईएमए यूपी स्टेट के प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि सभा में पीसीपीएनडीटी एक्ट, नर्सिंग होम एक्ट, वायलेंस एक्ट, कंपनसेशन ग्रांट, ग्रामीण स्वच्छता अभियान, डॉक्टरों की सुविधाओं पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि कंपन्सेशन ग्रांट नए फॉर्मूले से जोड़ा जाएगा। ये रकम दो से पचास लाख लाख होगा। आईएमए से जुड़े डॉक्टरों के लिए अलग से लोगो जारी किया जाएगा। अभी सभी डॉक्टर रेडक्रॉस के लोगो का इस्तेमाल करते हैं। वहीं डॉक्टर्स डे अब आईएमए डॉक्टर्स डे कहलाएगा। एक जुलाई को आईएमए से जुड़े डॉक्टर मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे। एक अहम फैसला करते हुए सभी स्टेट ब्रांच को मेडिकल कॉलेज खोलने स्वीकृति दी गई है, जिसमें 25 फीसदी सीटें डॉक्टर के बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगी।
Published on:
06 Apr 2016 07:32 am
Also Read
View All