-हिन्दू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण पर्व है -खास संयोग बन रहा है जो लगभग 75 सालों बाद बना है। -हर तरह की समस्या से निजात पा सकते है।
मुरादाबाद: इस बार ज्येष्ठ दशहरा 12 जून को मनाया जा रहा है। ज्योतिषियों और धर्म जानकारों के अनुसार ये हिन्दू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण पर्व है। हार साल जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार एक खास संयोग बन रहा है जो लगभग 75 सालों बाद बना है। इसमें कोई एक नहीं हैं बल्कि दस योग हैं।
Ganga Dussehra 2019: 12 जून को है गंगा दशहरा, यह है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त
दस योग
ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक गंगा अवतरण के 10 योग हैं- ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, आनंद योग, कन्या राशि का चंद्रमा, वृषभ राशि का सूर्य है। ज्योतिषों के अनुसार ये सभी 12 जून को बन रहे हैं। बुधवार और हस्त नक्षत्र होने से आनंद योग बनता है। इसमें दशमी और व्यतिपात मुख्य माने गए हैं
शुभ मुहूर्त
गंगा दशहरा का दिन इतने प्रबल योग बन रहे है कि कोई भी शुभ काम करना शुभ होगा। इस योगों के साथ रिवयोग बन रहा है। जिसके कारण आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते है। इसके अलावा राशि के अनुसार कुछ काम करके आप हर तरह की समस्या से निजात पा सकते है।
Ganga Dussehra 2019: 12 जून को है गंगा दशहरा, ऐसे करें पूजा
ये करें दान
मेष राशि: इस राशि के जातक आज गंगा स्नान के साथ-साथ काली तिल और गुड़ का दान करें।
वृष राशि: इस राशि के साथ गंगा मां की पूजा करें। इसके साथ ही तांबे क कलश में काला तिल, चावल और मिश्री रखकर दान दें।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक ब्राह्मण को सत्तू का दान दें। इसके अलावा महिलाएं सुहाग की चीजें दान करें।
कर्क राशि: इस राशि के जातक जल से भरा घट के साथ-साथ फल जान करें।
सिंह राशि: इस राशि के जातक सफेद तिल को तांबे के कलश में भरकर दान करें।
कन्या राशि: इस राशि के जातक किसी शिव मंदिर में जाकर पुजारी को फलों का दान करें।
तुला राशि: इस राशि के जातक खाने की चीजों के साथ-साथ चांदी की चीजें दान करें।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक धार्मिक किताबों का दान करें। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।
धनु राशि: इस राशि के जातक आज 7 तरह के धान दान करें। इसके साथ-साथ रुद्राभिषेक कराए।
मकर राशि: इस राशि के जातक किसी ब्राह्मण को कपड़े दान करें।
कुंभ राशि: इस राशि के जातक आज 8 तरह के दान के अलावा मक्का और जौ दान करें।
मीन राशि: किसी गरीब को भोजन कराने के साथ-साथ पक्षु-पक्षियों को दाना खिलाएं।