मुरादाबाद

यूपी: चार युवकों ने सगी बहनों के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, आरोपी फरार

युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और वीडियो बनाकार उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया।
less than 1 minute read
moradabad
यूपी: चार युवकों ने सगी बहनों के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, आरोपी फरार

अमरोहा: जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें दो सगी बहनों के साथ गांव के ही युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और वीडियो बनाकार उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। किसी तरह घर पहुंची पीड़ीताओं ने परिजनों को आप बीती सुनाई। जिस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस दिन हुई घटना

जानकारी के मुताबिक जस्बे की 17 वर्षीय युवती किशोरी बीती 30 अक्टूबर को अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ गांव बीलना में दवा लेने गयी थी। वहां उसे अपनी जान पहचान का युवक मिला। जो उन्हें बहला फुसला कर पाने साथ एक जगह ले गया। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे, उन सभी ने दोनों बहनों को डरा धमका कर गैंगरेप किया और दोनों की वीडियो भी बना ली। साथ ही धमकी भी दी,कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

आरोपी फरार

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटीं दोनों बहनें परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। जिस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने जांच कर सख्त कार्यवाही की बात कही है। वहीँ अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Updated on:
07 Nov 2018 10:39 am
Published on:
07 Nov 2018 10:39 am
Also Read
View All
शिक्षा का मंदिर न हो बर्बाद, जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन का भावुक बयान, सरकार से समाधान निकाले की मांग

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना