मुरादाबाद

राहुल गांधी की रैली से पहले ही इस शहर में कांग्रेसियों में मचा घमासान

कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ज्यादा से ज्यादा रैलियां यूपी में कराने का फैसला लिया है।

less than 1 minute read
राहुल गांधी की रैली से पहले ही इस शहर में कांग्रेसियों में मचा घमासान

मुरादाबाद: आगमी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ज्यादा से ज्यादा रैलियां यूपी में कराने का फैसला लिया है। जिसके तहत सूबे में दो बड़ी रैली होनी है। एक लखनऊ और एक मुरादाबाद में। इसमें मुरादाबाद में पहली रैली होगी। वहीं राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस युथ संगठन में कलह खुलकर सामने आ गयी है। जिससे फरवरी में प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेसियों के हाथ पैर फूल गए हैं।

इन्हें पद से हटाया
कांग्रेस युथ संगठन ने जिलाध्यक्ष अनिल गुर्जर और शहर विधानसभा अध्यक्ष हसन जैदी को हटा दिया गया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। कर्तकर्ताओं के मुताबिक बिना किसी चर्चा के दोनों पदाधिकारियों को हटाना गलत था। वहीं 24 जनवरी को शहर में युथ कांग्रेस की पदयात्रा पहुंचेगी, ऐसे में उस पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। फिलहाल जानकारी राष्ट्रीय युथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश यादव तक पहुंच गई है।

रैली में जुटने को कहा

जिलाध्यक्ष डॉ ए पी सिंह ने इस पर चिंता जताते हुए जल्द निपटारे की बात कही है। उन्होंने सभी कर्तकर्ताओं से पदयात्रा के साथ ही रैली को सफल बनाने में जुटने को कहा है।

Published on:
20 Jan 2019 05:32 pm
Also Read
View All