मुरादाबाद

हार्दिक पटेल बोले देश भर के नागरिकों का नाम “राम” कर दो,क्यूंकि…..

वे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शिवपाल यादव और तारिक अनवर जैसे नेताओं के साथ कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आये थे।
2 min read
moradabad
हार्दिक पटेल बोले देश भर के नागरिकों का नाम “राम” कर दो,क्यूंकि.....

सम्भल: यूपी में शहरों के नाम लगातार योगी सरकार द्वारा बदलने पर अब विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गयीं हैं। यूपी में जमीन तलाशने में जुटे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से क्या होगा ऐसे तो देश भर के 125 करोड़ भारतीय नागरिकों का नाम राम कर दो। ये सिर्फ चुनावों के समय लोगों की भावनाएं भडकाते हैं। आम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए। हार्दिक पटेल ने ये बात कल्कि महोत्सव के दौरान पत्रकारों से कही। वे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शिवपाल यादव और तारिक अनवर जैसे नेताओं के साथ कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आये थे। यही नहीं हार्दिक ने अपना अगला टारगेट यूपी को ही बताया।

यहां से बनती है केंद्र सरकार

इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि दुश्मनों से लड़ने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। यदि हम अलग हुए तो वह फिर से मजबूत होंगे जो हमें नहीं करने देना है। उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा व दशा तय करने में सक्षम है। हमने भी लखनऊ को ही अपना केंद्र बिंदु बनाया है।

बेरोजगारी यूपी में ज्यादा

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार का अभाव है युवा भटक रहे हैं। इन्हें सहेजने का काम हम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भाजपा का मुददा है जो उसका वोट बैंक है। गुजरात के हर घर हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान बूझकर उछालती है।

मुद्दे से भटकाती है भाजपा

सीबीआइ, राफेल, आरबीआइ जैसे मुददे से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर उछाला जाता है। आज भाजपा व आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है। जो इन्हें शोभा नहीं देता है। आज सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए ही जगहों का नाम बदल रही है। इससे देश यदि सोने की चिड़िया बन जाए तो देश के 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों का नाम ही राम कर दिया जाए।

Published on:
15 Nov 2018 08:10 pm
Also Read
View All
शिक्षा का मंदिर न हो बर्बाद, जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन का भावुक बयान, सरकार से समाधान निकाले की मांग

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना