मुरादाबाद

VIDEO: ये क्या यहां तो छा गया मोदी जादू, हर कोई कर रहा मोदी-मोदी,जानिए क्यों

-होली पर सियासी रंग खूब देखने को मिल रहा है। -मोदी के मास्क की ज्यादा डिमांड है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 9:09 PM IST
moradabad
VIDEO: ये क्या यहां तो छा गया मोदी जादू, हर कोई कर रहा मोदी-मोदी,जानिए क्यों

मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों की खुमारी जब आम हो चली है तो ऐसा हो सकता है क्या उसका असर अब न देखने को मिले। जी हां इस बार होली पर सियासी रंग खूब देखने को मिल रहा है। जिसमें बाजार में इस बार मोदी के मास्क की ज्यादा डिमांड है और दुकानदार भी इसको लेकर काफी खुश हैं। उनके मुताबिक मोदी मास्क की डिमांड से मोदी जी का मैजिक अभी पता लग रहा है।

मोदी की डिमांड

ताड़ी खाना के थोक व्यापारी नरेंद्र कक्कड़ ने बताया कि इस बार बच्चों को आकर्षित करने के लिए कमर पर लटकाने वाले टैंक, बंदूक, पिस्टल और जानवरों के रूप में नए डिजाइन की पिचकारियां पहुंच गईं हैं। इस बार मोदी के मास्क के साथ ही कई और नेताओं के मास्क भी बाजार में मांग है।

इनकी भी डिमांड

इसके साथ ही इस बार गुलाल सिलेंडर, गुलाल माचिस, स्प्रे कलर की कईं रेंज, मैजिक कलर, वेलबेट गुलाल और आठ रंगों की बौछार करने वाला गुलाल टैंक लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। चश्मे, मोदी मास्क, नाक- मूंछ के चश्मे, कपड़ा मास्क और रंग खेलने के लिए टी-शर्ट की जबरदस्त मांग हैं। लोग टी-शर्ट भी मोदी के चित्र वाली ही पसंद कर रहे हैं।

इस दिन है होली

यहां बता दें कि इस बार होली 20 मार्च की है और 21 मार्च को रंग खेला जायेगा। जिसको लेकर रंगों के साथ ही पिचकारी और मिठाइयों के बाजार सज गए हैं।

Updated on:
14 Mar 2019, 9:09 PM IST
Published on: