मुरादाबाद

स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे तभी कुछ हुआ ऐसा कि मच गयी चीख-पुकार देखें वीडियो

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
less than 1 minute read
moradabad
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे तभी कुछ हुआ ऐसा कि मच गयी चीख-पुकार देखें वीडियो

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक स्कूल में जमकर दबंगई दिखाई। जिससे वहां एकाएक हडकंप मच गया। यही नहीं स्टाफ के साथ मारपीट और तोड़फोड़ भी की गयी। जिससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में खौफ भर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जबकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

पैसों को लेकर है विवाद

कटघर थाना क्षेत्र के करूला में मैक्स डीवाइन स्कूल है। जिसे आशिफ नाम का युवक चलाता है। आशिफ किसी कंपनी का एजेंट भी है। उसका कुछ लोगो से पैसो को लेकर विवाद भी चल रहा है। रोज़ की तरह स्कूल चल रहा था। जहां मासूम बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच दर्ज़नो लोग हंगामा करते हुए जबरन स्कूल के अंदर घुस गए। दबंगो ने स्कूल में घुसते ही स्कूल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट करते हुए कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी।

सीसीटीवी में कैद घटना

हालाकी यह सारा वाक्या स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। स्कूल में बवाल और हंगामे के दौरान मासूम बच्चे सहम गए। स्कूल में हंगामा और मारपीट करने के बाद दबंग वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही की जा सकी है।

Published on:
07 Feb 2019 04:36 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट