मुरादाबाद

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कानून हाथ में लिया, अब तक दो की मौत, आईजी ने की ये अपील

मुख्य बातें आई जी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की वालंटियर के साथ की बैठक बोले ऐसी सूचना सीधे पुलिस को जल्दी से जल्दी दें
2 min read
ramit_sharma.jpg

मुरादाबाद: पिछले तीन चार दिनों में मंडल के अलग-अलग जिलों में लोगों ने बच्चा चोर के शक में कई निर्दोष लोगों को पीटा,जिसमें दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। तो वहीँ कई बेकसूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस अफवाह को पुलिस भी रोक पाने में नाकामयाब हो रही है। इसी को लेकर आज आई जी रमित शर्मा ने सोशल मीडिया वालंटियर के साथ पुलिस लाइन में एक बैठक की और सभी से अफवाह रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई इस तरह की सूचना आये उसे तुंरत पुलिस से साझा करें। ताकि घटना को रोका जा सके।

दो की हो चुकी मौत

यहां बता दें कि मंगलवार को संभल में भीड़ ने दो भाइयों को बच्चा चोर समझकर इतना पीटा की एक की मौत हो गयी। इसी तरह बुधवार को भी अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक भिखारी को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पीटा और पुल से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संभल पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की है। गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तरह मुरादाबाद, बिजनौर, और रामपुर में भी घटनाएं सामने आयीं हैं। बीते 36 घंटों में 9 मामले ऐसे आये हैं। जिस पर खुद डीजीपी ने भी संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर रासुका लगाने की बात कही है।

की ये अपील

पुलिस में आईजी रमित शर्मा ने लोगों से अपील की कि आगामी त्यौहार जो आ रहे हैं, उन्हें मिलजुल कर मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसा कोई बच्चा चोरी का मामला पूरे रेंज में नहीं आया। जो भी अफवाह फैलाए उसकी शिकायत पुलिस से करें।

Published on:
29 Aug 2019 03:20 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट