मुरादाबाद

निकाय चुनाव में परोसने के लिए लग्जरी कार में लाई जा रही अवैध शराब जब्‍त

चुनाव आयोग के निर्देश पर निकाय चुनाव में शराब और पैसे की खपत को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान के तहत हुई कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 9:02 AM IST
Moradabad

मुरादाबाद. निकाय चुनाव में शराब के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रही है। जी हां, आबकारी टीम ने एक गाड़ी से लाई जा रही दूसरे राज्य की शराब पकड़ी है। आबकारी विभाग ने गाड़ी में भरी भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बूझपुर मानपुर रोड पर चेकिंग के दौरान लग्जरी कार जायलो गाड़ी संख्या डीएल 4 सी एनबी 3572 को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी और पिछली सीट के नीचे हरियाणा मार्का शराब की तस्करी 24 बोतल आरएस, 36 बोतल इम्पीरियल ब्लू, 180 पव्‍वे, बेस्टो बिहस्की बरामद की है। आबकारी विभाग की टीम ने चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यहां बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर शराब और पैसे की निकाय चुनाव में खपत को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ शातिर अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले सप्ताह ही उत्तराखंड की सीमा से लगे ठाकुरद्वारा में भारी मात्रा में शराब पकड़ी गयी थी। इसके आलावा अवैध रूप से बनाई जाने वाली कच्ची शराब भी आबकारी टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़ी है और शुक्रवार को फिर शराब तस्कर लग्जरी गाड़ी से शराब ला रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन आबकारी टीम को सटीक सूचना मिली थी, जिस पर उसने चेकिंग कर इतनी भारी मात्रा में शराब पकड़ी है।

वहीं आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार अभियान जारी है। टीम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चला रहीं हैं। कुछ लोग चुनावों में भी शराब दूसरे राज्य से मंगवा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना पुलिस या आबकारी टीम को दें।

Published on: