मुरादाबाद

डॉक्टरों से मारपीट की घटना पर जनता की ओर से कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने मांगी माफ़ी, डीएम को दिया ये सुझाव

Highlights -डॉक्टरों के साथ हुई घटना पर जताया दुःख -लोगों से इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग देने की अपील की -जिलाधिकारी को शहर के अंदर क्वारंटाइन सेंटर बनाने की दी सलाह -जनप्रतिनधियों और धर्म गुरुओं से आगे आने की अपील की
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 4:09 PM IST
imran_pratapgarhi.jpg
,,

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की घटना की निंदा देश भर में हो रही है। वहीँ कांग्रेस से स्थानीय सीट पर चुनाव लड़ चुके शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भी घटना की निंदा करते हुए अपनी तरफ से समूचे स्वास्थ्य कर्मियों से माफ़ी मांगी है। वहीँ उन्होंने एक बयान जारी कर लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासन की मदद की अपील की है। वहीँ उन्होंने इस तरह के माहौल पर जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं को आगे आकर लोगों को समझाने की सलाह दी है ताकि लोग दोबारा ऐसी हरकत न करें। इमरान प्रतापगढ़ी के मुताबिक उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से भी वार्ता कर लोगों में क्वारंटाइन सेंटर को लेकर फैले भ्रम भी दूर करने को कहा है साथ ही शहर के अंदर कई स्कूल के नाम सुझाएं हैं।

Lockdown 2: मास्क नहीं लगाने पर परियोजना अधिकारी पर लगा 500 रुपये का जुर्माना, जानिए— थूकने पर क्या सजा मिलेगी

दी ये सलाह
इमरान प्रतापगढ़ी ने जारी वीडियो में कहा कि पूरी दुनिया इस महामारी में लड़ रही है, हमारे देश के डॉक्टर और तमाम सरकारी मशीनरी दिन रात एक कर लोगों की जान बचाने पर लगी है। ऐसे में उन पर इस तरह का हमला बिलकुल बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता में क्वारंटाइन सेंटर को लेकर लोगों में फैली अफवाह पर रोक लगाने के साथ ही शहर के अंदर कई स्कूल के नाम सुझाए हैं। जिनमें क्वारंटाइन सेंटर बनाए जा सकते हैं। जिससे लोगों में जो भय या दुविधा है उसे दूर किया जा सके।

कोरोना हॉटस्पॉट में ड्यूटी करना बड़ी चुनौती, इस तरह संक्रमण से बचाव कर रहे हैं अपने योद्धा

ये थी घटना
यहां बता दें कि बुधवार को कोरोना आशंकित मरीज और उनके परिजनों को क्वारंटाइन ले जाने के लिए नबाबपुरा गयी थी। लेकिन वहां लोगों ने इसका विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया था। जिसमें एक डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Updated on:
16 Apr 2020, 4:09 PM IST
Published on: