मुरादाबाद

Moradabad News: ब्वॉयफ्रेंड ने पति को बोनट पर बैठाकर 5 किमी दौड़ाई गाड़ी, पत्नी गाड़ी में बैठी रही

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में पत्नी को कार में देखकर युवक बोनट पर लेट गया। इसके बाद चालक ने कार को 5 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
In Moradabad car drove 5 km with her husband sitting on bonnet
Moradabad News: ब्वॉयफ्रेंड ने पति को बोनट पर बैठाकर 5 किमी दौड़ाई गाड़ी..

Moradabad News In Hindi: मुरादाबाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्नि कार के अंदर बैठी रही और पति को कई किलोमीटर तक कार की बोनट पर लटका कर दौड़ाया गया। इसके बाद युवक और लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया।

शादी के बाद पति-पत्नी में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना बिलारी इलाके में रहने वाले युवक की शादी गांव में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अलग रहने लगी। बुधवार की रात पति ने देखा कि उसकी पत्नी एक कार में बैठी है। वह कार रोकने के लिए बोनट पर लेट गया। इसके बाद चालक ने कार दौड़ा दी। जिसके बाद कार चालक ने करीब 5 किलोमीटर तक कार की बोनट पर लटका कर दौड़ाया।

आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर इलाके में कार चालक द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मारकर कार के बोनट पर काफी दूर तक ले जाने के संबंध में थाना कटघर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग