मुरादाबाद

Rain In UP: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर प्रदेश, 11 जून से मिल सकती है राहत, जानें IMD का बड़ा अपडेट

Rain In UP: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।
2 min read
It will rain in UP from June 11
Rain In UP: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर प्रदेश..

It will rain in UP from June 11: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज जैसे शहरों में सूरज आग बरसा रहा है। रविवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात की उमस ने लोगों की नींद भी उड़ा दी है। गर्मी से बेहाल लोग अब राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि 9 जून तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा। विशेष रूप से बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

11 जून से मौसम में आएगा बदलाव

IMD के अनुसार, 11 जून के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव संभव है। पूर्वी यूपी में पुरवा हवाएं सक्रिय होंगी, जो प्री-मानसून बारिश की ओर संकेत कर रही हैं। इसका असर 12 और 13 जून को दिख सकता है, जब राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश

12 और 13 जून को संभावित बारिश के दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को तपती गर्मी और लू से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

15 जून के आसपास मॉनसून की दस्तक संभव

मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सबसे पहले इसका असर पूर्वांचल के जिलों गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ में देखने को मिलेगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अगले 2-3 दिन और झेलनी होगी तपिश

फिलहाल प्रदेशवासियों को अगले दो से तीन दिन और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन 11 जून के बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। मानसून की धीमी लेकिन ठंडी शुरुआत प्रदेश को तपिश से राहत और सामान्य जीवन में ठंडक देने की ओर इशारा कर रही है।